Home मनोरंजन आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन

आर्या 2 का ट्रेलर रिलीज, शेरनी बनकर लौटीं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने जब से वेब सीरीज आर्या 2 से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया था, तभी से इसके ट्रेलर को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। अब आखिरकार दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। आर्या 2 के जरिए सुष्मिता ने शेरनी बनकर धमाकेदार वापसी की है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर वायरल हो रहा है और सुष्मिता खूब वाहवाही बटोर रही हैं। आर्या 2 की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। आइए देखते हैं कैसा है ट्रेलर।

आर्या 2 में सुष्मिता उर्फ आर्या अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। पहले सीजन में सुष्मिता के पति की भूमिका में दिखे चंद्रचूड़ की मौत किसने की थी, इसका खुलासा हो गया था। इसके बाद आर्या ने अपने बच्चों संग देश छोडक़र जाने का फैसला किया था। दूसरा सीजन आर्या के बदले पर आधारित है। वह उन माफियों से अपने बच्चों को बचाएंगी, जो उनके परिवार को खत्म करने पर तुले हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज 10 दिसंबर, 2021 को दर्शकों के बीच होगी। ट्रेलर में सुष्मिता एक बार फिर से शेरनी की तरह दहाड़ती दिखाई दे रही हैं। वह पहले से ज्यादा निडर, मजबूत और बेखौफ नजर आ रही हैं। सुष्मिता अपने एक-एक दुश्मन को सबक सिखाने की फिराक में हैं। उन्होंने कई एक्शन सीन भी किए हैं। उनके दमदार अवतार की प्रशंसक खूब तारीफ कर रहे हैं। हर एक सीन में सुष्मिता लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
कुछ दिनों पहले सुष्मिता ने आर्या 2 का टीजर जारी कर इसमें अपने भयानक अवतार से दर्शकों को रूबरू कराया था। टीजर शेयर कर उन्होंने लिखा, फर्स्ट लुक। शेरनी इज बैक। इस बार एकदम घातक और खतरनाक। क्या आप सब तैयार हैं? टीजर में सुष्मिता का बहुत खतरनाक अंदाज दिख रहा था। उनका चेहरा लाल रंग में सना हुआ था। सुष्मिता का यह किलर लुक देख फैंस क्रेजी हो गए थे। एक यूजर ने लिखा, आर्या 2 भी सुपरहिट होगी।

आर्या में सुष्मिता सेन के अलावा चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, मनीष चौधरी, सुगंधा गर्ग जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह थ्रिलर वेब सीरीज पिछले साल 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में सुष्मिता ने अपने धाकड़ अभिनय से कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और संदीप मोदी इसके निर्माता हैं। इस सीरीज को एमी अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन मिल चुका है।
सुष्मिता ने 1997 में फिल्म दस्तक से फिल्मी दुनिया में पदार्पण किया था। हालांकि, उन्हें सफलता फिल्म सिर्फ तुम के गाने दिलबर दिलबर.. से मिली। फिलहाल, आंखें, समय, मैं हूं ना, बेवफा, मैंने प्यार क्यों किया और चिंगारी सुष्मिता की सफल फिल्मों में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने...

फिल्म ‘जय हनुमान’ का नया पोस्टर किया जारी, आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली

सुपरहीरो फिल्म हनुमान के प्रशंसित निर्देशक प्रशांत वर्मा को इस शैली में उनके हालिया काम के लिए काफी प्रशंसा मिली है। हनुमान की सफलता...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान  नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील...

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।...

व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम

जानिए क्या था पूरा मामला नई दिल्ली। टेक कंपनियों पर सरकार 2021 से ही शिकंजा कस रही है। सरकार का कहना है कि भारत में...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड – उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने दसवीं की परीक्षा में किया टॉप

12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  देहरादून।  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा...

Recent Comments