Home उत्तराखंड परिसंपत्ति बंटवारा से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ: हरीश रावत

परिसंपत्ति बंटवारा से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ: हरीश रावत

रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को प्रदेश के लिए नुकसानदायक बताया। पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी डैम व बहुत सारे प्राकृतिक जलस्रोतों पर प्रदेश की दावेदारी ही खत्म कर दी है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खानपुर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा शुरू करने से पूर्व उन्होंने कहा कि सीएम धामी यूपी के साथ परिसंपत्तियों का बंटवारा कर जश्न मना रहे हैं। पर हकीकत यह है कि उन्होंने उत्तराखंड की अधिकांश संपदा उत्तर प्रदेश का सौंप दी हैं। टिहरी डैम के पानी पर उत्तराखंड का अधिकार खत्म हो गया है। जिन संपत्तियों पर कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन थे, उन्हें भी सीएम ने वापस लेने की घोषणा की है। इससे भविष्य की संभावनाएं भी समाप्त हो गई हैं।

दावा किया कि सीएम के इस कदम से उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अलावा जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां गलत फैसलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों की गलत नीतियों की वजह से ही देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है, युवा निराश हैं। किसान खेती से तौबा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेंकने का आहवान किया। पदयात्रा में डॉ. उमादत्त शर्मा, कृष्णपाल मुखिया, सत्यवीर गुर्जर, गुफरान अंसारी, जगमेर सिंह, नसीम अंसारी, तालिब प्रधान, अमित शर्मा, रतेंद्र तिवारी, ताहिर हसन, वरुणेश चौधरी, सनव्वर राजा, अरुण चौधरी, राजपाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी - मुख्यमंत्री धामी  हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से...

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की...

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

Recent Comments