Home क्राइम व्यक्ति ने पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला...

व्यक्ति ने पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट 

दिल्ली- एनसीआर। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। इस घटना में महिला सबरीन (23) की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल जावेद (25) और हिबा (3) को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी सबरीन और तीन साल की बेटी है। तीन साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर चाकू से वार कर खुद भी चाकू मार लिए।

घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और सबरीन जमीन पर लेटे हुए हैं और हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस ने सबरीन के शव को कब्जे में लिया।

RELATED ARTICLES

शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान  यूपी। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने...

युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल...

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दुष्कर्म की कोशिश विफल होने पर की मासूम की हत्या  मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को किया परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 

मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी ने...

सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश

सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें - सीएम धामी देहरादून। दिल्ली से पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से...

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज

सोनीपत की चुनावी रैली में गरजे महाराज देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण...

10 दिन के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन 

सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख यात्रियों ने किए दर्शन  बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर बरती सख्ती  देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू होने के...

तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना स्टारर तमिल फिल्म अरनमनई 4 इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 3 मई को रिलीज हुई थी...

बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 

47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा आठ शहरों का तापमान  नई दिल्ली। भारत के कई इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। बेतहाशा गर्मी और...

 स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सेहरावत को जिताने की अपील की यह चुनाव देश द्रोही शक्तियों को हराने का चुनाव है- मुख्यमंत्री समान...

गर्मियों में खाएं ये फल, पेट और दिमाग दोनों रहेगा ठंडा

इस साल की शुरुआत से ही गर्मी का पारा चढ़ गया था. दोपहर के धूप ने इस महीने से ही लोगों को घर में...

चारधाम यात्रा – सीएम धामी ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को लगाया मोर्चे पर, 03 दिन रुद्रप्रयाग में...

प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा पिछले साल भी स्वास्थ्य सचिव ने चारों धामों में किया...

लोकसभा चुनाव 2024 – पांचवें चरण में आज यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

रायबरेली, लखनऊ, अमेठी जैसी वीआईपी सीटें भी शामिल लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, लखनऊ, अमेठी...

Recent Comments