Home उत्तराखंड भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बोले, सुनिश्चित जीत को शानदार...

भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बोले, सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है, कार्यकर्ताओ को इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियो को जरुरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य विकास की दृष्टि से सफल साबित हुए हैं और यही आम जनता में विश्वास का कारण है। सभी पदाधिकारी जिन्हें दायित्व मिले हैं उनको दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करना है। इसके लिए हमे सकारात्मक और परस्पर संवाद रखकर कार्य करना होगा। केंद्र सरकार ने उतराखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और भविष्य के लिए भी रोडमैप तैयार किया है।

प्रदेश में सड़क संपर्क से लेकर पर्यटन तक का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है और राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह पर अग्रसर है और कोरोना के बाद पूरे विश्व में भारत की इकोनोमी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की योजनाओ को आम जन तक पहुचाने की दिशा में तत्परता से कार्य करने की जरुरत है। भाजपा विकास के ऐजेंडे पर जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जो भी करें विश्वास के साथ करें, उसका संगठन को लाभ मिलना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं का आंकलन संगठन करता है और अच्छे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना संगठन की रीति है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा विजय के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। हम सबको साथ मिलकर अपना लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अभी से जुटना होगा और दायित्वो के निर्वहन में तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है,क्योंकि भाजपा पूरे 5 वर्ष जन सेवा के कार्यों में जनता के बीच रही और अन्य दल चुनाव से पहले अब दिख रहे है। हमें जनता तक अपनी उपलब्धिया और जन कल्याण के कार्यों को पहुचाना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केदारनाथ में कार और हेमकुंड में रोप वे से यात्रा की जा सौगात मिली वह ऐतिहासिक और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ऐसी योजनाओं से राज्य का विकास निश्चित तौर पर होगा और भाजपा के पास ऐसी दर्जनों योजनाए है और उपलब्धिया भी है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने चुनाव प्रबंधन के लिए बनाई गई 33 विभागों के विभाग प्रमुखों तथा उनके कार्यशैली की चर्चा की और उन्हें अपने कार्यों को समुचित ढंग से निर्वाहन का आग्रह किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी रेखा वर्मा , चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, अजय टम्टा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा राजीव जेटली कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में बारिश जंगलों की आग के लिए हुई वरदान साबित

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

जिला सहकारी बैंकों का लाभ 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये किया

सहकारी बैंकों की राज्य के सतत आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका - सहकारिता मंत्री डॉ. रावत  देहरादून। जिला सहकारी बैंकों का पिछले साल की तुलना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में बारिश जंगलों की आग के लिए हुई वरदान साबित

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

जिला सहकारी बैंकों का लाभ 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये किया

सहकारी बैंकों की राज्य के सतत आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका - सहकारिता मंत्री डॉ. रावत  देहरादून। जिला सहकारी बैंकों का पिछले साल की तुलना...

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

Recent Comments