Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 10 नवंबर को रहेगी छठ पूजा की छुट्टी, नहाय-खाय के...

उत्तराखंड में 10 नवंबर को रहेगी छठ पूजा की छुट्टी, नहाय-खाय के साथ आज से शुरू 4 दिवसीय छठ पर्व, बन रहे कई शुभ योग

देहरादून। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय के साथ आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। छठ महापर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।  महापर्व छठ के अनुष्ठान पर ग्रह गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है।

शुभ फल प्रदान करने वाले कई योग
भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि नहाय खाय से लेकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक कई योग बन रहे हैं। जो शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नहाय खाय के दिन सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा होने से वरिष्ठ योग एवं सूर्य व बुध साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में व्रती नहाय खाय पर गंगा स्नान करने के बाद अरवा चावल चने की दाल व कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही नौ नवंबर को खरना के दिन रस केसरी योग बना रहा है। 10 नवंबर को गज केसरी योग में व्रती सायंकालीन अर्घ्य देंगे। वहीं उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पराक्रम योग बन रहा है। जिसमें व्रती अपने व्रत का समापन करेंगे।

सादगी व पवित्रता छठ पूजा की पहचान
छठ पूजा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष इसकी सादगी, पवित्रता, भक्ति एवं आध्यात्म है। इसकी उपासना पद्धति सरल है। इसमें किसी आचार्य की आवश्यकता नहीं है। यह लौकिक रीति-रिवाज एवं ग्रामीण जीवन पर आधारित है।

महाभारत काल से प्रचलित है व्रत
हिंदू धर्म के अधिकांश व्रत महिलाएं ही करती हैं, पर छठ पर्व में पूरा परिवार शामिल हो जाता है। छठ पर्व की शुरूआत महाभारत काल से मानी जाती है। पांडव जब वनवास काट रहे थे तो द्रोपदी ने कुल पुरोहित की आज्ञा प्राप्त होने पर युधिष्ठिर के साथ छठ व्रत पूजन किया था। सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर युधिष्ठिर को अछूत ताम्रपात्र प्रदान किया। जिससे मुधर स्वादिष्ट भोजन हमेशा उपलब्ध रहता था। नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी ने बताया कि द्रोपदी के व्रत पूजन से प्रसन्न होकर भगवान सूर्य (छठ माता) ने युधिष्ठिर को को राजपाट, धन दौलत, वैभव मान सम्मान, यश कीर्ति पुनरू प्रदान किया।

छह पूजा कार्यक्रम पर एक नजर
– नहाय-खायरू छठ पर्व का प्रथम दिन नहाए खाय से शुरू होता है। नहाए-खाय आठ नवंबर को है।
– खरना रू छठ व्रत का दूसरा दिन खरना नौ नवंबर को हैं। इस दिन पंचमी तिथि है। इसके बाद षष्ठी शुरू होगी।
– सायंकालीन अर्घ्य रू छठ पर्व के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल पष्ठी को पूर्ण उपवास होता है। यह व्रत दस नवंबर को है।
– प्रात कालीन अर्घ्य रू पष्ठी व्रत की पूर्णाहुति चतुर्थ दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होती है। 11 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

मुख्य सचिव ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के दिए निर्देश

होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी होगी कारवाई  देहरादून। चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म, 28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

मुख्य सचिव ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के दिए निर्देश

होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी होगी कारवाई  देहरादून। चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की...

दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते मामले चिंताजनक

-अमित बैजनाथ गर्ग गैर संचारी रोग यानी कि एनसीडीज के तहत आने वाले कैंसर को लेकर लैंसेट कमीशन की ओर से हालिया जारी नई रिपोर्ट...

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

Recent Comments