Home ब्लॉग भारत का संदेश क्या है?

भारत का संदेश क्या है?

भारत सरकार को यह बात अवश्य याद रखनी चाहिए कि उसके सामने असली चुनौती वह रुख और संदेश तय करने की है, जिससे वह भारत को नए उभरते वैश्विक ढांचे में नेतृत्वकारी भूमिका रखने वाले देशों में शामिल कर सके। यह खबर महत्त्वपूर्ण है कि भारत अपनी विदेश सेवा के पुनर्गठन की योजना बना रहा है। इसके तहत प्रवेश स्तर (एंट्री लेवल) के अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके पहले विदेश मामलों की संसदीय स्थायी कमेटी ने एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत की राजनयिक सेवा अपेक्षाकृत छोटी अर्थव्यवस्था वाले देशों के मुकाबले भी कम स्टाफ वाली है।

कमेटी ने सिफारिश की थी कि भारतीय विदेश सेवा में मौजूद बल की तुलना और चीन के राजनयिक मिशनों और अन्य प्रमुख विकासशील देशों की विदेश सेवाओं के साथ की जानी चाहिए। हाल में भारत सरकार ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की समीक्षा और पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बदलते वक्त के तकाजों को अगर ध्यान में रखें, तो इस निर्णय को स्वागतयोग्य माना जाएगा। मगर इससे यह सोच लेना शायद सही नहीं होगा कि यह कदम उठा लिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विश्व मंचों पर भारत की उपस्थिति अधिक प्रभावशाली हो जाएगी। आखिरकार आईएफएस अधिकारी महज संदेशवाहक होते हैं। संदेश देश का राजनीतिक नेतृत्व तैयार करता है।

इस समय सबसे ज्यादा भ्रम इसको लेकर पैदा हो गया है कि प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत का रुख क्या है और वह दुनिया को क्या संदेश देना चाहता है? बीते पौने दो साल के अंदर दुनिया में दो बड़े संकट (यूक्रेन युद्ध और इजराइल-फिलस्तीन युद्) खड़े हुए। मगर इन दोनों मामलों में भारत का रुख संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर मतदान में भाग ना लेना है। उधर दुनिया में तीखे होते ध्रुवीकरण के बीच हर नाव पर कदम रखने की नीति थोड़े समय के लिए लाभदायक हो सकती है, लेकिन उससे देश की छवि और हैसियत नहीं चमकेगी।

सरकार को यह अवश्य याद रखना चाहिए कि उसके सामने असली चुनौती वह रुख और संदेश तय करने की है, जिससे वह भारत को नए उभरते वैश्विक ढांचे में नेतृत्वकारी भूमिका रखने वाले देशों में शामिल कर सके। वरना, विदेश सेवा का विस्तार महज ऐसे नौकरशाहों की संख्या बढऩा भर बनकर रह जाएगा, जो पेचीदा मुद्दों पर वैश्विक बहस के बीच दिशाहीन नजर आएंगे। उसे याद रखना चाहिए कि नौकरशाहों का दिशा-निर्देशन करना उसका दायित्व है।

RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत की यात्रा

ममता सिंह बीते तीस अप्रैल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है, के छह वर्ष पूरे...

जल संकट- जीवन एवं कृषि खतरे में

 - ललित गर्ग मानवीय गतिविधियों और क्रिया-कलापों के कारण दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन। जो मानव...

हादसों की खूनी सड़कों पर डरावनी रिपोर्ट

 -ललित गर्ग सड़क हादसों पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की डरावनी, चिन्ताजनक एवं  भयावह रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक, पिछले साल 4.61 लाख सड़क...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधि-विधान से खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट 

कपाट खोलने के दौरान हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा   20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर देहरादून। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री...

सेना के बैंड के साथ केदारनाथ धाम पहुंची पंचमुखी डोली 

बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु  केदारनाथ धाम। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ...

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कल खुलेंगे केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने अपने-अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली आज शाम तक धाम...

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

हिमाचल प्रदेश। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश...

ब्राजील में भारी बारिश के चलते आई बाढ़, 100 लोगों की मौत

14 लाख लोग हुए प्रभावित बाढ़ से जूझ रहे 414  शहर रियो डी जेनेरियो। ब्राजील इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ब्राजील के दक्षिण...

24 घंटे में वनाग्नि के 40 मामले आए सामने, 70 हेक्टेयर क्षेत्र को पहुंचा नुकसान 

प्रदेश में अब तक 1385 हेक्टेयर जंगल को हुआ नुकसान  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वनाग्नि की घटनाओं में कुछ कमी दर्ज...

चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्री हमारे मेहमान और अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज- अग्रवाल चारो धामों के लिए रवाना हुए 135 बसों में 4050 श्रद्धालु संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था...

राजकुमार राव की श्रीकांत का नया गाना ‘जीना सिखा दे’ जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमा की जोड़ी अलाया एफ के...

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली/ देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने  उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में...

बार-बार सूख रहा है मुंह तो हल्के में न लें, इन खतरनाक बीमारियों का हो सकता है लक्षण

गर्मी का मौसम चल रहा है. बार-बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूख जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो...

Recent Comments