Home स्वास्थय फायदेमंद है सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना, कम होता है मोटापा,...

फायदेमंद है सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना, कम होता है मोटापा, नहीं रहता सिरदर्द

आम तौर पर सुबह उठते ही लोग चाय पीना पसन्द करते हैं। चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक या लाभकारक यह तो बहस का विषय है, लेकिन यदि सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी को पीकर की जाए तो यह आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य को लाभकारी बनाता है। यूं तो 12 महीने आप गुनगुने पानी को पी सकते हैं, लेकिन सर्दियों मेंं गुनगुने पानी का सेवन शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। गर्म पानी का सेवन करने से शरीर के सभी हानिकारक तत्व (टॉक्सिंस) आसानी से बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पानी पीने का तरीका और सही समय कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है। आज हम अपने खास खबर डॉट कॉम के पाठकों को यह बताने जा रहे हैं कि गुनगुने पानी का सेवन कैसे आपके शरीर को प्रभावित करते हुए सेहतमंद बनाता है।

आइए डालते हैं एक नजर—

गैस और कब्ज की समस्या से मिलता है छुटकारा

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और गैस बनना भी बंद हो जाती है। दरअसल रात को सोते वक्त हमारे मुंह में जो लार बनती है वो कई तरह के रोगों से बचाती है, क्योंकि उसमें ऑक्सलाइड तत्व होते हैं। ये ही वजह है कि आयुर्वेद में भी सुबह उठते ही गुनगुने पानी पीने को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है।
भूख बढ़ती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, खाली पेट गर्म पानी पीने से भूख भी बढ़ती है। इससे सुबह का नाश्ता करने में आपको परेशानी नहीं होती और भरपूर नाश्ता करने के कारण शरीर में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। थकान भी नहीं लगती।

सिर दर्द से राहत
अगर आपको सिर दर्द की समस्या है तो रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। दरअसल, शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होने से सिर दर्द होता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ दिन की शुरुआत करें।

रक्त संचार में सुधार
गर्म पानी के निरंतर सेवन से आपके रक्त संचार में सुधार होता है। गुनगुना पानी हमारे शरीर में जमने वाले फैट को निकाल देता है, जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करती हैं। इससे कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

मोटापे की समस्या के लिए रामबाण
अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीजिये। यह आपके लिए रामबाण साबित होगा। दरअसल, रोज सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से आपका वजन कम होता है। आप गुनगुने पानी में नींबू मिला लें और प्रतिदिन सुबह उठते ही पिएं और फिर देखिए कैसे वजन कम होता है।

त्वचा में आता है निखार
गुनगुना पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। शरीर में अधिक विषाक्त पदार्थ होते हैं, तो इससे त्वचा पर दाग धब्बे हो जाते हैं। त्वचा मुरझा जाती है और चमक चली जाती है। पानी तो त्वचा में निखार लाने में मददगार होती ही है। रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने से दाग-धब्बे से भी मुक्ति मिलती है।

पीरियड्स में फायदेमंद
हर महीने होने वाले पीरियड्स में आप दर्द से परेशान रहती हैं। ऐसे में आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम एक कारगर उपाय बता रहे हैं, जो आपको राहत पहुंचा सकता है। पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से पेट की सिकाई हो जाती है जिससे दर्द में आराम मिल सकता है।

हेयर ग्रोथ में भी मददगार
जब आप गुनगुना पानी पीना शुरू करती हैं, तो इससे आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। जब स्कैल्प तक बेहतर ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, तो आपके बाल पहले से ज्यादा हेल्दी और शाइनी हो जाते हैं।

बॉडी को करता है डिटॉक्स
गुनगुने पानी के निरंतर सेवन से आपके शरीर में तापमान की बढ़ोतरी होती है, जिससे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है और इसी के कारण शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी और पोटेशियम की अच्छी मात्रा मिलती है। खाली पेट गर्म पानी का सेवन करने से वजन कम होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

RELATED ARTICLES

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments