Home राजनीति जेठ के महीने में धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, खाका तैयार

जेठ के महीने में धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, खाका तैयार

विवादास्पद व नान परफॉर्मर मंत्रियों की होगी छुट्टी

धामी कैबिनेट में नये चेहरों को मिलेगा मौका

दायित्वों का बंटवारा भी जल्द होने की संभावना

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। यह परिवर्तन जून माह में होने की संभावना है। जल्द ही कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने व कुछ नये चेहरे धामी कैबिनेट में जगह बनाएंगे। इस बदलाव के तहत कुछ विवादास्पद व नान परफॉर्मर मंत्रियों की जगह कुछ नये चेहरे धामी मन्त्रिमण्डल में शामिल किए जाएंगे।  यही नहीं, बहुप्रतीक्षित बंटने वाले दायित्वों के तहत पार्टी नेताओं को भी नयी जिम्मेदारी दी जाएगी। पुष्ट सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी स्तर पर इस बदलाव का खाका तैयार कर लिया गया है।

निकट भविष्य में धामी सरकार को पहले बागेश्वर उपचुनाव,  निकाय और फिर लोकसभा की पांच सीटों के लिए  चुनावी अखाड़े में उतरना है। धामी सरकार के लगभग सवा साल के कार्यकाल में    कुछ मंत्री अपने कार्यशैली को लेकर विशेष चर्चित रहे। इन मंत्रियों की वजह से जनता के बीच सरकार की छवि को भी विशेष धक्का लगा। ये मंत्री लोगों के बीच सकारात्मक संदेश नहीं दे पाए।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसे मंत्रियों की।परफार्मेन्स का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया गया है। हाल ही में धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंदन रामदास के निधन के बाद से चार कुर्सियां खाली है। पार्टी नेतृत्व ने क्षेत्रीय व जिलों के संतुलन की दृष्टि से भी नयी कैबिनेट का आकार तैयार किया है। धामी की नयी टीम में लम्बे समय से जीत रहे कुछ विधायकों को जगह मिलने की उम्मीद है।

मौजूदा समय में धामी कैबिनेट में  सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल,प्रेमचन्द अग्रवाल व गणेश जोशी गढ़वाल के पौड़ी व देहरादून जिले से ताल्लुक रखते हैं। जबकि, रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा कुमाऊं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुमाऊं से अल्मोड़ा व उधमसिंह नगर जिले को कैबिनेट में जगह मिली है।

मौजूदा कैबिनेट में क्षेत्रीय व जिलों के प्रतिनिधित्व के बीच असंतुलन भी बना हुआ है। सीमांत जिले पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी का प्रतिनिधित्व शून्य है। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना को गति देने के लिए सीमांत जिलों के विधायकों को मौका मिलने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि जिन मंत्रियों के हटने की संभावना है उनकी जगह बेहतर छवि के भाजपा विधायकों को मौका मिलेगा। निकाय व लोकसभा चुनाव को देखते हुए मजबूत कैबिनेट की दिशा में हर पहलू पर गौर फरमाया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में जनता के बीच अलोकप्रिय व नान परफॉर्मर मंत्रियों की कार्यशैली से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर निकाय व लोकसभा चुनाव में पड़ेगा।

इस बीच, लोकसभा व निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान भी शुरू होने वाला है। इसके साथ ही पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व नड्डा की चुनावी रैलियां भी प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों से पहले पार्टी हाईकमान धामी कैबिनेट में आमूल चूल बदलाव का ब्लू प्रिंट सार्वजनिक करने के मूड में दिख रहा है।

पार्टी नेताओं को मिलेंगे दायित्व

दायित्वों की आस लगाए बैठे पार्टी नेताओं का इंतजार भी अब खत्म होने को है। हालांकि, कुछ महीने पहले ही सीएम धामी ने पार्टी हाईकमान को दायित्वों की सूची सौंप दी थी। लेकिन कर्नाटक चुनाव में व्यस्त रहने की वजह से पार्टी नेतृत्व ने दायित्वों की सूची रोक ली। सूत्रों के मुताबिक सीएम धामी व प्रदेश संगठन की पार्टी नेतृत्व से हुई चर्चा के बाद जून महीने में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में दायित्व दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- बीजेपी ने नौजवानों का भविष्य किया खत्म 

एटा के लोगों को बीजेपी ने दिया धोखा, हर वादा निकला झूठा - अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश। एटा जिले में अखिलेश यादव चुनावी जनसभा को...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments