Home अंतर्राष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दूसरी पाकिस्तानी महिला बनीं नैला कियानी

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दूसरी पाकिस्तानी महिला बनीं नैला कियानी

इस्लामाबाद। बैंकर, मुक्केबाज और दो बच्चों की मां नैला कियानी ने माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया। इसी के साथ वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर अपने मुल्क का झंडा फहराने वाली दूसरी पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। वह पसांग तेम्बा शेरपा के साथ सुबह 8.02 बजे 8,849 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचीं। वह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली गैर-नेपाली पर्वतारोही भी बन गई हैं। समीना बेग 2013 में एवरेस्ट फतह करने वाली पाकिस्तान की पहली महिला पर्वतारोही थीं।

नैला कियानी एकमात्र पाकिस्तानी महिला हैं, जिन्होंने दो साल के भीतर पांच ऐसे पहाड़ों पर चढ़ाई की, जिसमें ऊंचाई आठ मीटर से ज्यादा है, इसमें अब माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में अन्नपूर्णा के2, गाशरब्रम एक और दो पर चढ़ाई की थी। वह अब 8,516 मीटर ऊंचे ल्होत्से को फतह करने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं, जो उनकी नेपाल की यात्रा में चौथा सबसे ऊंचा पर्वत है।

नैला उन दो पाकिस्तानी पर्वतारोहियों में शामिल थी, जिन्हें पिछले महीने अन्नपूर्णा पर्वत पर जाते समय बचा लिया गया था। उनके साथ दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही शेहरोज काशिफ भी नेपाल में 8,091 मीटर ऊंची चोटी की चढ़ाई पर थे। पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के एक दिन बाद दो पर्वतारोहियों को बचाया गया, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका डिसेंट बाधित हो गया था। अन्नपूर्णा की चढ़ाई के साथ कियानी दक्षिण एशिया की पहली महिला बनीं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

RELATED ARTICLES

ब्राजील में भारी बारिश के चलते आई बाढ़, 100 लोगों की मौत

14 लाख लोग हुए प्रभावित बाढ़ से जूझ रहे 414  शहर रियो डी जेनेरियो। ब्राजील इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ब्राजील के दक्षिण...

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बृजभूषण पर आरोप तय, बेहद मुश्किल रही महिला पहलवानों की लड़ाई, महीनों तक सड़कों पर किया प्रर्दशन

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

कोलकाता।  आईपीएल 2024 का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम...

कल सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

भगवान बद्रीनाथ की डोली पहुंची धाम 15 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर  बड़ी संख्या में बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालु देहरादून।  केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के...

400 पार तो छोड़ दीजिए इनका बेड़ा भी पार नहीं होगा- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई की शाम सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, वह अपने घर आए. आम चुनाव...

शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान  यूपी। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने...

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज, फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढक़र एक फिल्में और वेब सीरीज की...

हरिद्वार के सीजेएम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को दोबारा जारी किया समन 

शुक्रवार को अदालत में हाजिर नहीं होने पर दोबारा जारी किया गया है समन  आगामी सुनवायी नौ जून 2024 को होगी  हरिद्वार। भ्रामक विज्ञापन को लेकर...

गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इंटरमिटेंट फास्टिंग सामान्य डाइट से अलग खाने का एक पैटर्न है और इससे वजन कम करने के साथ-साथ अन्य कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते...

तीन धामों के खुले कपाट, 23 लाख के पार पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा 

केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण 12 मई को खोले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट  देहरादून। चारधाम यात्रा शुरू...

कांग्रेस पार्टी के शासन के कारण घटी हिन्दू आबादी- मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और सपा आरक्षण के नाम पर झूठ और भ्रम फैला रहे हैं- मुख्यमंत्री धामी जो लाभ भारत के संविधान ने एससी-एसटी, ओबीसी को दिया...

Recent Comments