Home उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व के 90 देशो से पहुंचे योग साधक,...

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व के 90 देशो से पहुंचे योग साधक, भारतीय परिधानों की ओर हो रहे आकर्षित

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में विश्व के नब्बे देश से 1100 से अधिक योग साधक पहुंचे हैं। योग महोत्सव का यह आयोजन एक लघु विश्व की झलक प्रस्तुत कर रहा है। इन योग साधकों की बोली, भाषा, वेशभूषा और खान-पान भले ही अलग-अलग है। मगर, सबके मन में योग की ही एक धुन है। खास बात यह भी है कि विदेशी साधक भारतीय परिधानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। संस्कृति और परिधान का ताल-मेल बहुत पुराना है। किसी भी देश की संस्कृति को जानना हो तो वहां के दैनिक जीवन के तौर-तरीके और वेशभूषा को देखा जाता है। मुख्य रूप से भारतीय परंपरा व संस्कृति इस मामले में सर्वोत्तम रही है।

यही वजह है कि योग महोत्सव में बड़ी संख्या में ऐसे भी विदेशी साधक हैं जो भारतीय पारंपरिक परिधान पहनकर योग कक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। विदेशी महिला साधकों को साड़ी पहनना, बिंदिया और कुमकुम लगाना खूब भा रहा है। आस्ट्रेलिया निवासी मारिया अपनी तीन साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंची हैं। यह तीनों अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कान) से भी जुड़ी हैं। इन्हें भारतीय संस्कृति और खास तौर पर भारतीय परिधान पसंद आते हैं। उन्होंने अपना पहनावा पूरी तरह से भारतीय परिधान को बनाया है। यह तीनों साड़ी, ब्लाउज पहने रहती हैं।

इसके अलावा उन्हें हाथों में हल्की चूड़ियां और माथे पर बिंदी और कुमकुम के टीके लगाना पसंद है। कनाडा की जेश विल का कहना है कि भारतीय परिधान में साड़ी एक सबसे सुंदर पोशाक है। इस पांच से छह गज लंबी साड़ी को पहनने के लिए शुरुआत में खासी मशक्कत करनी पड़ी। मगर अब वह स्वयं तथा अन्य साथियों को भी साड़ी पहनाती हैं।  इतना ही नहीं योग महोत्सव में कई विदेशी महिलाएं साड़ी और सलवार-कुर्ता पहनने के साथ सिर पर शीशफूल और कजरा भी सजा रही हैं। विदेशी महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी भारतीय परिधानों के प्रति खासी रुचि है। इसमें सबसे अधिक लोकप्रिय पारंपरिक भारतीय पोशाक कुर्ता-पायजामा है।

इंग्लैंड निवासी जानथिन मैन्न ने बताया कि उन्हें सूती कुर्ता-पायजामा पहनना सबसे अच्छा लगता है। ध्यान तथा योगाभ्यास करने में कुर्ता-पायजामा अधिक आरामदायक है और इसे पहनना भी बेहद आसान है। बहरहाल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में जीवन के कई तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। भारतीय संस्कृति में रंगे विदेशी योग साधकों को देखकर यह अहसास जरूर होता है कि योग में वास्तव में पूरी दुनिया को जोड़ने की ताकत है।

RELATED ARTICLES

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए दिशा निर्देश- मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल फोन को किया जाएगा प्रतिबंधित 

नियमों का पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीन गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में...

विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा भाजपा को मिला हर एक वोट- सीएम धामी

यमुनानगर (हरियाणा) / देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस लोकसभा चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे।...

140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी भाजपा – अखिलेश यादव

पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग रहे वोट - अखिलेश यादव हमेशा ही आरक्षण के खिलाफ रही है...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए दिशा निर्देश- मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल फोन को किया जाएगा प्रतिबंधित 

नियमों का पालन नहीं करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर...

कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से सिलंबरासन का दमदार लुक हुआ रिवील

साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी पिछली रिलीज फिल्म विक्रम से धमाका करने के बाद अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ठग लाइफ से चर्चा में...

18 मई को सुबह पांच बजे खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

आज अपने धाम के लिए रवाना हुई रुद्रनाथ की उत्सव डोली देहरादून। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह...

अमेरिका की सिमोना स्टेंस बनी ध्यान गुफा में साधना करने वाली इस सीजन की पहली साधक 

दो दिन तक गुफा में की साधना  देहरादून। केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा में इस सीजन की पहली साधक अमेरिका की सिमोना स्टेंस हैं। साथ...

गर्मी के दिनों में रोजाना प्याज खाना सही होता है? जानें इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है

गर्मी के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण लू की चपेट में...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने मालन पुल का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

विधानसभा अध्यक्ष ने सिगड्डी स्रोत व तेली स्रोत पर हो रहे विकास कार्य का  लिया जायजा  कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि...

Recent Comments