Home उत्तराखंड 500 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी...

500 विमान खरीदेगी एयर इंडिया, इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील

नई दिल्ली। जब से टाटा संस ने एयर इंडिया की कमान संभाली है, तभी से उसकी कोशिश इसकी सर्विस को बेहतर बनाने की है। इसी के चलते कंपनी एक या दो नहीं बल्कि 500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने का ऑर्डर देने जा रही है। ये एविएशन इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े एयरोप्लेन ऑर्डर में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील 100 बिलियन डॉलर की हो सकती है। डील के तहत एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबस और अमेरिका की कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदेगी। इस डील को लेकर कंपनी अगले हफ्ते तक आधिकारिक एलान कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया, एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले ए320ओनेस और 40 वाइड बॉडी ए350एस विमान होंगे। वहीं बोइंग से खरीदे जाने वाले 220 विमानों में से 190 737 मैक्स नौरोबॉडी जेट्स होंगे और 20 787 वाइडबॉडी जेट्स और 10 777&एस विमान होंगे। हालांकि इन ऑर्डर में बदलाव भी हो सकता है। अभी तक एयरबस या एयर इंडिया की तरफ से इस डील की पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती 27 जनवरी को एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को पत्र लिखकर नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने की ऐतिहासिक डील के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद एयर इंडिया को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में अपने दबदबे को फिर से बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही इस डील के जरिए एयर इंडिया की खुद को फ्यूल एफिशिएंट बनाने की भी कोशिश है ताकि फ्यूल के खर्च को कम किया जा सके। बता दें कि अभी एयर इंडिया के बेड़े में अधिकतर विमान पुराने हैं। एयर इंडिया अपने विमान के नए बेड़े से एमिरेट्स और कतर एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस को चुनौती देने की तैयारी भी कर रही है। कोरोना महामारी के बाद अब एयरलाइंस कंपनियां खुद को अपग्रेड करने में जुटी हैं। कोरोना पाबंदियों के हटने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। एयर इंडिया को खरीदे टाटा ग्रुप को एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में टाटा ग्रुप की देखरेख में कंपनी बड़े बदलाव से गुजर रही है।

RELATED ARTICLES

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि

भाजपा ने आठ साल तक वोटों की फसल काटी, अब उजाड़ने पर आमादा देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना...

विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलने के समय दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे कपाट खुलने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भाजपा ने सीएम केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, जारी किया नया पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता...

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि

भाजपा ने आठ साल तक वोटों की फसल काटी, अब उजाड़ने पर आमादा देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना...

विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलने के समय दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे कपाट खुलने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया...

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर...

घातक प्रभावों से सुरक्षा मानवीय अधिकार

सुभाष कुमार यह जानते हुए भी कि प्रकृति के साथ इंसानी क्रूरता से उपजे ग्लोबल वार्मिंग संकट ने हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है,...

बृजभूषण पर आरोप तय, बेहद मुश्किल रही महिला पहलवानों की लड़ाई, महीनों तक सड़कों पर किया प्रर्दशन

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

कोलकाता।  आईपीएल 2024 का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम...

कल सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

भगवान बद्रीनाथ की डोली पहुंची धाम 15 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर  बड़ी संख्या में बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालु देहरादून।  केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के...

400 पार तो छोड़ दीजिए इनका बेड़ा भी पार नहीं होगा- सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 10 मई की शाम सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, वह अपने घर आए. आम चुनाव...

Recent Comments