Home स्वास्थय डिलीवरी के बाद महिलाएं इन 5 एक्सरसाइज को रूटीन में जरूर करें...

डिलीवरी के बाद महिलाएं इन 5 एक्सरसाइज को रूटीन में जरूर करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे

गर्भावस्था के दौरान ही नहीं डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस वजह से डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने रूटीन में ऐसी एक्सरसाइज शामिल करनी चाहिए, जो उनकी सुविधा और प्रभावशीलता के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने में मदद कर सकती हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो डिलीवरी के बाद महिलाओं लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं।

नियमित रूप से टहलने पर होगा बड़ा फायदा
डिलीवरी के बाद रोजाना कुछ मिनट टहलने से महिलाओं को सक्रिय और ऊर्जावान बने रहने समेत ऑक्सीजन स्तर को बेहतर बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है। सबसे अच्छी बात है कि इस एक्सरसाइज को किसी भी समय कहीं भी किया जा सकता है। कार्डियो एक्सरसाइज का यह रूप सहनशक्ति बढ़ाने और डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई तरह के शारीरिक लाभ देने के साथ-साथ तनाव के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की कोर स्ट्रेंथ बहुत प्रभावित होती है और इसे ठीक करने में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज काफी मदद कर सकती है। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज जैसे प्लैंक, साइड-प्लैंक लेग-लिफ्ट्स, कैट-काउ टेबल टॉप्स और ग्लूट ब्रिज आदि एक्सरसाइज को महिलाएं डिलीवरी के बाद बिना किसी उपकरण के घर पर आसानी से कर सकती हैं। वैसे बेहतर होगा कि महिलाएं इन एक्सरसाइज को विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें।

योग की भूमिका भी होती है अहम
शिशु को जन्म देने के कुछ दिनों या हफ्तों के बाद महिलाएं अपने रूटीन में कुछ मिनट का योगाभ्यास शामिल कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि योग ऐसे होने चाहिए, जिनका अभ्यास करते समय शरीर पर अधिक दबाव न पड़े। योग डिलीवरी के बाद महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य समेत मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सहायक साबित हो सकता है।

लेग रेज एक्सरसाइज

डिलीवरी के बाद इस एक्सरसाइज को करना महिलाओं के लिए आसान हो सकता है। इसके लिए पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेटकर दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका कर रखें। अब अपनी सांस को सामान्य रखते हुए दोनों पैरों को ऐसे ऊपर की ओर सीधा करें कि शरीर से 90 डिग्री का कोण बन जाएं। अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड के लिए रोक कर रखें और फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

प्राणायाम से मिल सकते हैं कई फायदे
डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए रोजाना कुछ मिनट प्राणायाम का अभ्यास करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। खासतौर से यह एक्सरसाइज तनाव के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। इसके लिए महिलाओं को रोजाना अनुलोम-विलोम, भ्रामरी या कपालभाति आदि का अभ्यास करना चाहिए। ये प्राणायाम एक जगह पर ध्यान केंद्रित कर दिमाग को शांत रखने में सहायक होते हैं और इससे तनाव से भी दूरी बनी रहती है।

RELATED ARTICLES

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments