Home उत्तराखंड सहसपुर क्षेत्र में तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की...

सहसपुर क्षेत्र में तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में मीट कारोबारी की हत्या उसकी तलाकशुदा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार कारोबारी लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा था। ऐसे में महिला को डर था कि वह उसके बेटे के लिए कुछ नहीं छोड़ेगा। अपने बेटे के भविष्य की चिंता में महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहसपुर क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को सहसपुर के बालूवाला स्थित एक मकान में गुमान सिंह नाम के मीट कारोबारी का शव पड़ा हुआ था।

गुमान सिंह की बहन पुष्पा देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान मकान तक आने वाले रूट के करीब 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक महिला मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति के साथ आती दिख रही थी। पुष्पा देवी ने इस महिला की पहचान अपनी पूर्व भाभी आशा यादव के रूप में की। पुलिस ने आशा यादव के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसने हत्या से पहले कई दफा रणजीत सिंह (निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल) नाम के व्यक्ति से बात की है। हत्या के बाद भी लगातार उससे बात की जा रही थी। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर आशा यादव और रणजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी के अनुसार आशा यादव ने पुलिस के सामने हत्याकांड का राज खोल दिया। उसने बताया कि गुमान सिंह से उसका 2013 में तलाक हो गया था। इसके बाद से उनका बेटा गुमान सिंह के साथ ही रहता था। आशा के मुताबिक गुमान सिंह उनके बेटे का ख्याल नहीं रखता था। कुछ दिन पहले पता चला कि वह लगातार अपनी संपत्तियों को बेच रहा है।

बालूवाला स्थित मकान को भी उसने 12 लाख रुपये में किसी को बेच दिया था। इसमें से बहुत सा रुपया वह खर्च भी कर चुका था। आशा को डर सताने लगा था कि इस तरह वह उनके बेटे के लिए कुछ नहीं छोड़ेगा। इस पर आशा ने रणजीत को सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर गुमान सिंह की हत्या की साजिश रच डाली। आशा ने मंगलवार शाम को गुमान को फोन कर बालूवाला स्थित मकान पर बुलाया। यहां उसके लिए शराब के दो पव्वे भी लेकर गई। रणजीत ने गुमान सिंह को शराब में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी। जब रात में उसे नींद आ गई तो दोनों ने गुमान सिंह का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। गुमान सिंह से अलग होने के बाद आशा सेलाकुई में घरों में काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। दो साल पहले वह रणजीत के संपर्क में आई थी। इसके बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। बीते दिनों दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने तक के वादे कर लिए थे। पुलिस के अनुसार रणजीत ने ही आशा को गुमान सिंह को रास्ते से हटाने की युक्ति बताई थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष...

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

Recent Comments