Home राष्ट्रीय आतंकवादी गिरफतारी संशोधित

आतंकवादी गिरफतारी संशोधित

मुम्‍बई। एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे पाकिस्तान के ISI से जुड़े 6 आतंकवादियों को मंगलवार (14 सितंबर) को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद, मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। समीर कालिया 12 सितंबर से घर से गायब था और 14 को उसकी गिरफ्तारी की बात सामने आई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शेख को मुंबई से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में कोटा से गिरफ्तार किया गया। अभी भी समीर की पत्नी और बेटियों से मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है।

महाराष्ट्र ATS की टीम यह जानना चाहती है कि समीर मुंबई या महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों में कुछ अन्य लोगों के संपर्क में था या नहीं? सूत्रों के मुताबिक, समीर की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि समीर के आतंकी होने का उन्हें कभी शक नहीं हुआ। पेशे से ड्राइवर शेख के आतंकी होने की जानकारी मिलने के बाद से पड़ोसी और परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि शेख एक ‘फैमिली मैन’ है और उसने कभी किसी से तेज आवाज में बात भी नहीं की है।

समीर का परिवार मुंबई सेंट्रल के सायन इलाके में एमजी रोड पर कलाबखर इलाके की झुग्गी में रहता है। उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने परिवार के साथ उनके पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। लगभग सभी ने समीर के आतंकी होने पर हैरानी जताई। इस मामले में रात को मुंबई के कुछ अन्य इलाकों में भी छापेमारी हुई है। हालांकि, वहां से कुछ बरामद हुआ है या नहीं यह मुंबई पुलिस ने नहीं बताया है।
समीर हथियार मुहैया करवाता था दाउद के भाई अनीस इब्राहिम ने समीर को भारत में विभिन्न संस्थाओं को IED, हथियार और हथगोले की डिलीवरी सुनिश्चित करने का काम सौंपा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, अनीस ने आने वाले त्योहांरी सीजन में दिल्ली, UP, महाराष्ट्र और देश के अन्य राज्यों में हत्याएं और धमाके करने की प्लानिंग की थी।

इन 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया, ओसामा उर्फ सामी, जीशान कमर, मोहम्मद अबू बकर, मोहम्मद आमिर जावेद, मूलचंद उर्फ ‘साजू’ उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। ये सभी दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों को टार्गेट कर बड़े धमाके की प्लानिंग कर रहे थे।
पाकिस्तान में ट्रेनिंग के बाद दिल्ली में धमाका करने वाले थे दो आतंकी गिरफ्तार किए गए कुल छह लोगों में से ओसामा उर्फ सामी और जीशान कमर ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि ये पहले प्लेन से मस्कट और फिर समुद्र के रास्ते पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट गए थे। उन्हें पाकिस्तान में 15 दिनों तक हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसके बाद वे उसी रास्ते से भारत लौट आए। भारत लौटने पर, उन्हें IED लगाने के लिए दिल्ली और UP में विभिन्न स्थानों की रेकी का काम सौंपा गया था।

14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए 4 आतंकी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किए गए 6 में से 4 आतंकियों को मंगलवार रात कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद चारों को 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम 2 अन्य को आज दोपहर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का दावा है कि 4 में से 2 आतंकियों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इनकी गिरफ्तारी हुई है।

RELATED ARTICLES

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी - मुख्यमंत्री धामी  हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की यह कोई पहली या नई घटना है। हर वर्ष गर्मी में कई जगहों पर आग लगने की...

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

Recent Comments