Home उत्तराखंड सीएम धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय...

सीएम धामी ने विधानसभा में अनियमित भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का किया स्वागत 

त्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी

भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में सदन और सरकार एकजुट- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच

देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को त्वरित जांच कर निर्णय लिये जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है।

गौरतलब है कि विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच करने का आग्रह किया था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की मंशा के अनुसार इस पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर समयबद्ध तरीके से जांचके निर्देश दिए। जाँच रिपोर्ट में समिति ने संस्तुति की है कि 2016 में 150, वर्ष 2020 में 6 व वर्ष 2021 में 72 तदर्थ भर्तियों को निरस्त किया जाए।

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सुशासन की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। किसी भी प्रकार से कोई भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग व अन्य भर्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें पारदर्शिता से आयोजित करने के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित की। अब नए सिरे से पारदर्शिता के साथ परीक्षा प्रक्रिया गतिमान है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रथम चरण की परिक्षाओ की तिथियों का कैलेण्डर भी जारी कर दिया है।

भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग विभागों में समूह ग भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत मिलते ही कठोर निर्णय लिए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में संलिप्त 41 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं 18 अभियुक्तों पर चार्जशीट हो चुकी है जबकि गैंगस्टर एक्ट हेतु 21 आरोपियों की जुडिशल रिमांड स्वीकृत हो चुकी है। वहीं ओर वन दरोगा मामले में 03 सचिवालय रक्षक भर्ती में एक आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से पूरे उत्साह और परिश्रम से परिक्षाओ की तैयारी में जुट जाने का अनुरोध किया। वर्तमान में 7000 परिक्षाओ की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसके अलावा 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments