Home उत्तराखंड उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, धामी सरकार जल्द खोलने...

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, धामी सरकार जल्द खोलने जा रही है नौकरियों का पिटारा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चुनावी वादों को एक-एक कर पूरा करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब धामी सरकार जल्द ही सरकारी महकमों, निगमों व सहायतित संस्थाओं में खाली पड़े पदों पर भर्ती अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव जल्द लाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हर विभाग से खाली पड़े पदों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाकर डाटा तैयार किया जा रहा है। सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारर्दशी और मानकों के तहत पूरा करवाने के लिए रोडमैप तैयार करने में जुटी हुई है।

उत्तराखंड में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। राज्य के युवाओं की सरकारी नौकरियों पर लगातार नजर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस भी सरकारी महकमों में उन पदों पर भर्ती करने पर है, जिन्हें भरना आवश्यक है। बाकी युवाओं को सरकार स्वरोजगार और आजीविका आधारित योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सरकारी महकमों, निगमों व सहायतित संस्थाओं में विभिन्न श्रेणियों के 1 लाख के लगभग पद खाली हैं। आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही प्रदेश सरकार के लिए इन सभी खाली पदों को भरना संभव नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि सरकार अपने आर्थिक सामर्थ्य के आधार पर खाली पदों पर भर्ती के लिए आयोगों को प्रस्ताव भेज रही है।

वित्त विभाग की रिपोर्ट में सरकारी विभागों, निगमों और सहायतित संस्थाओं में 31 मार्च 2021 तक खाली समूह क, ख, ग और घ श्रेणी के खाली पदों का ब्योरा दिया गया है। इस विवरण के अनुसार, सरकारी विभागों में 59699 राजपत्रित व अराजपत्रित खाली हैं। कुल 254920 स्थायी व अस्थायी पदों में से 195221 पदों पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक समूह ग के 41,842 पद खाली हैं, जबकि समूह घ के 9,591 पद भी रिक्त चल रहे हैं। समूह क और ख श्रेणी के 8266 पद भी खाली हैं। इसी तरह सार्वजनिक संस्थाओं में भी विभिन्न श्रेणियों के कुल 14019 पद खाली चल रहे हैं। कुल 29794 स्थायी व अस्थायी पदों में से 15775 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। इनमें सबसे अधिक 9173 पद समूह ग खाली हैं। सहायतित संस्थाओं में भी स्थायी व अस्थायी वर्ग में समूह क, ख, ग व घ श्रेणी के 8798 पद खाली चल रहे हैं।

सरकारी नौकरियों के खुलने की राह देख रहे राज्य के करीब 9 लाख पंजीकृत बेरोजगारों के लिए विभागों, निगमों व सहायतित संस्थाओं में हजारों खाली पदों की खबर खुशी देने वाली हो सकती है, लेकिन प्रदेश सरकार के लिए हजारों सरकारी नौकरियां खोलना आसान नहीं है। सरकार को अंदाजा है कि वित्तीय चुनौतियों के बीच हजारों सरकारी नौकरियां देने से सरकार का खर्च बढ़ जाएगा। हाल ही में जारी बजट में सरकार ने राज्य के स्वयं के राजकोषीय सुधार को लेकर जो संकेतक बनाए हैं, उसके अनुसार, सरकार का वेतन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। 2019-20 में सरकार ने कर्मचारियों के वेतन पर 13054.48 करोड़ रुपये खर्च किए। 2020-21 में उसने 14951 करोड़ का संशोधित खर्च का अनुमान लगाया। 202-23 में अकेले वेतन पर ही 16572 करोड़ रुपये के खर्च आने की संभावना है। यह खर्च 2023-24 में 18 हजार और 204-25 में 20 हजार करोड़ से अधिक तक पहुंचने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments