Home उत्तराखंड जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए...

जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की जाए: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए। परीक्षाओं में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने और गैंगस्टर व पीएमएलए में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग की भर्ती परीक्षाओं की शुचिता पर सवाल खड़े होने का मामला गंभीर है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निम्न बिंदुओं पर बल दिया:

१. पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए।

जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए। nजो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 

जेसीबी व एंबुलेंस को जीपीएस से किया जा रहा लैस  देहरादून। आगामी मानसून सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम, हिमस्खलन, बाढ़ के पूर्वानुमान...

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चारधाम पैदल मार्गों पर श्रद्धालुओं को पेयजल एवं अन्य सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त

साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की...

आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 

जेसीबी व एंबुलेंस को जीपीएस से किया जा रहा लैस  देहरादून। आगामी मानसून सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम, हिमस्खलन, बाढ़ के पूर्वानुमान...

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

दांत निकल रहे हैं तो बच्चों के लिए घर में बनाएं टीथर, जानें कैसे

जब बच्चों के दांत आने लगते हैं, तो उन्हें काफी दर्द होता है। इस समय में बच्चों को खास तरह की चीजें चबाने में...

चारधाम यात्रा – मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने पर लगा प्रतिबंध 

वीआईपी दर्शन पर 31 मई तक बढ़ाई रोक  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़...

सीएम योगी ने मतदाताओं से की अपील, पार्टी लाइन और जाति से ऊपर उठकर देश के समग्र विकास के लिए करें वोट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के मंझनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए अधिक से...

पीओके में बढ़ता जा रहा है जनता का गुस्सा

विवेक शुक्ला जब हमारी कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जारी है, तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बहुत बड़े हिस्से में अवाम सड़कों...

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ- महाराज

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीन गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में...

Recent Comments