Home राष्ट्रीय जनवरी 2023 में खत्म हो रहा है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...

जनवरी 2023 में खत्म हो रहा है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल, जाने कौन होगा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो जाएगा। नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले अलग-अलग प्रदेशों में भी संगठन का नए सिरे से विस्तार होना है। नड्डा का कार्यकाल खत्म होने में पांच महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में, चर्चा शुरू हो गई है कि सत्ताधारी पार्टी की कमान अब कौन संभालेगा? क्या नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा या नए अध्यक्ष का चुनाव होगा? अगर कोई नया अध्यक्ष बनता है तो जेपी नड्डा क्या करेंगे?

भाजपा में कैसे होते हैं चुनाव?
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रदेश संगठनों के चुनाव के बाद होता है। नियम के अनुसार अगर 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव हो गया है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता है। नड्डा ने 2020 में पार्टी की कमान संभाली थी। जनवरी में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संविधान की धारा 19 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की व्यवस्था है। इसके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल कराएगा। इसमें राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के वर्णित सदस्य होते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष वही बन सकता है जो कम से कम चार अवधियों तक पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हो। न्यूनतम 15 वर्ष से पार्टी का सदस्य हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की योग्यता रखने वाले किसी नेता का नाम निर्वाचक मंडल में से कुल 20 सदस्य प्रस्तावित करेंगे। यहां यह भी जरूरी है कि यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से भी आना चाहिए, जहां चुनाव हो चुके हों।

अध्यक्ष और बाकी सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?
पार्टी के संविधान की धारा 21 के अनुसार, कोई भी शख्स तीन-तीन साल के दो कार्यकाल तक ही भाजपा का अध्यक्ष रह सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी, परिषद, समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के कार्यकाल की भी तीन वर्षों तक निर्धारित की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता से हमने यही सवाल पूछा। उन्होंने कहा, मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव होना है। इसके बाद 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से तीन चुनाव तो फरवरी 2023 तक ही पूरे होने हैं। ऐसे में संभव है कि नड्डा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया जाए। इसके पहले 2018 में अमित शाह अध्यक्ष थे, तब उनका कार्यकाल भी एक साल के लिए बढ़ाया गया था। ऐसे में संभव है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल भी एक साल के लिए बढ़ा दिया जाए। कम से कम 2023 में होने वाले तीन-चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से भी हमने ये समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा, जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी का कॉम्बिनेशन फिलहाल ठीक चल रहा है। ऐसे में संभव है कि नड्डा के अच्छे कार्यकाल को देखते हुए उन्हें दूसरा कार्यकाल भी मिल जाए।

RELATED ARTICLES

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आम आदमी पार्टी (आप) की...

आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगाए गए...

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जानें सनग्लासेस चुनने का सही तरीका, अलग-अलग चेहरे के हिसाब से चुनना चाहिए धूप के चश्मे

सनग्लासेज केवल फैशन के लिए ही नहीं बल्कि जरूरत के भी पहनने की सलाह दी जाती है. अगर फेस शेप के मुताबिक सही धूप...

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा की तय

प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही जा सकेंगे हेमकुंड साहिब इस वेबसाइट से करे रजिस्ट्रेशन चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष आगामी 25 मई को खुलने जा...

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार पहुंचे श्री केदारनाथ धाम, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून। आज अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त...

1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ये रहेगा शुल्क

500 से अधिक प्रजाति के मिलेंगे फूल गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी। नंदा...

मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती दून पुलिस

चार धाम यात्रा में आयी श्रद्धालु की त्वरित सहायता कर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान चार धाम यात्रा में उत्तर प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु...

जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड प्रिंट शेड में साड़ी पहने सोशल मीडिया का पारा किया हाई

बी-टाउन की खूबसूरत हसीना जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर...

नए बेलआउट पैकेज पर बातचीत करेंगे पाकिस्तान और आईएमएफ

इस्लामाबाद। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ से 6 अरब अमेरिकी डॉलर से 8 अरब अमेरिकी डॉलर के नए ऋण पैकेज की मांग कर रहा...

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान 

अहमदाबाद गुजरात के 18 यात्री थे सवार  चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के...

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आम आदमी पार्टी (आप) की...

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रख्यात व सार्वजनिक हस्तियों को जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए। अदालत ने निर्देश दिया...

Recent Comments