Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बोली आँचल पहाड़ी गाय का दूध होगा पूरी...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बोली आँचल पहाड़ी गाय का दूध होगा पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए है बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम

नैनीताल। नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया।

आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमको अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी।

जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा।
उन्होंने कहा हमारी सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य जी ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।

स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री आर्य को आँचल दूध की प्रगति को लेकर बधाई दी। कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। आँचल दूध लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है, नोजवानों को भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये। इसके लिए सरकार भी ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments