Home Uncategorized कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीएम घोषणा...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीएम घोषणा व विकास कार्यो की समीक्षा

देहरादून। आज मंगलवार को प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत सिंचाई विभाग के अधीन मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान तटीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को दिक्कत न हो, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि किशन नगर वार्ड में नाला निर्माण किया जाना आवश्यक है। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि वह तत्काल संयुक्त निरीक्षण करें और बरसात से पहले इस कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि नाले की सफाई के लिए नगर निगम एवं अवैध कब्जों के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने रिस्पना नदी में लगभग चार करोड़ से चल रहे सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति भी जानी। मंत्री ने कहा कि बरसात से पूर्व इसे पूर्ण करें ताकि भारी बारिश के दौरान क्षेत्रवासियों को दिक्कत न हो।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय स्तर से होते हुए सभी कार्यो के आगणन शासन पहुंच गये हैं। जिन विकास कार्यो की निविदाऐं हो चुकी हैं, उन्हें तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश मंत्री ने दिये। मिठ्ठी बेहड़ी की सैन्य भूमि के स्थान पर कोल्हूपानी में दी गयी भूमि में पुश्ता निर्माण करने के काम को भी तैजी से करवाने के निर्देश मंत्री ने दिये। उन्होंने मालदेवता, क्यारा, सिल्ला, भितरली आदि क्षेत्रों में सिंचाई विभाग से होने वाले कामों को करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर पार्षद नन्दनी शर्मा, मुख्य अभियंता आरसी तिवारी, ईई राजेश लाम्बा, ईई आरसी उनियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सौ दिन की सीख

राहुल गांधी की बातों में अब जमीनी स्पर्श के संकेत मिलते हैं। यह संकेत ग्रहण किया जा सकता है कि सडक़ों पर पैदल चलते...

CM धामी ने कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों...

CM धामी से की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

Recent Comments