Home राष्ट्रीय आजादी का अमृत महोत्सव: पोस्टर में नेहरू की तस्वीर ना लगाने पर...

आजादी का अमृत महोत्सव: पोस्टर में नेहरू की तस्वीर ना लगाने पर भड़के सीएम गहलोत, जानिये क्या कहा ?

जयपुर। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की ओर से जारी आजादी के अमृत महोत्सव के पोस्टर में पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर ना लगाने पर सीएम अशोक गहलोत केन्द्र सरकार पर भड़क गए हैं। गहलोत ने कहा कि यह सिर्फ निन्दनीय ही नहीं है बल्कि केन्द्र सरकार की छोटी सोच को भी प्रदर्शित करता है। गहलोत ने नेहरू को फौलाद और सावरकर को माफीवीर करार दिया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने कहा कि पंडित नेहरू आजादी की लड़ाई के दौरान 9 बार जेल गए। उन्होंने अपने जीवन के 3259 दिन यानि करीब 9 साल जेल में गुजारे।

गहलोत ने कहा कि नेहरू ने अंग्रेजों का विरोध करते हुए कई बार उनकी ओर से किये बल प्रयोग का सीना तान कर सामना किया। गहलोत ने कहा कि जहां विनायक दामोदर सावरकर ने जेल जाने के एक साल बाद ही अंग्रेजों से माफी मांगना शुरू कर दिया था और कुल छह बार माफी मांग। इतना ही नहीं जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने ब्रिटिश एजेंट बनकर काम किया। वहीं पंडित नेहरू फौलाद की तरह अंग्रेजों के सामने खड़े रहे और भारत को आजादी दिलाकर अपना संकल्प पूरा किया।

नेहरु को कमतर दिखाना केन्द्र सरकार की बेवकूफी
गहलोत ने कहा कि नेहरू ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी भारत की आजादी की बात मजबूती से रखी। भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक नेहरू परिवार के सदस्य जवाहर लाल नेहरू ने अपने देश की खातिर सारी सुख-सुविधाओं का त्याग कर अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। नेहरू परिवार के सभी सदस्यों मोतीलाल नेहरू, स्वरूप रानी नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, कमला नेहरू, विजयलक्ष्मी पंडित, कृष्णा नेहरू और इन्दिरा प्रियदर्शनी नेहरू का भारत की आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है।

अपना घर आनंद भवन भी क्रांतिकारियों के लिए दे दिया था
जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू ने अपना घर आनंद भवन भी क्रांतिकारियों के लिए दे दिया था। मोतीलाल नेहरू ने स्वराज पार्टी बनाकर आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। गहलोत ने कहा कि आजादी की खातिर अपना घर तक छोड़ देने वाले पंडित नेहरू के योगदान को कमतर दिखाने की कोशिश करना केन्द्र सरकार की बेवकूफी मात्र है।

बीजेपी सरकार भुगतेगी खामियाजा
गहलोत ने कहा कि अपना तन, मन, धन और जीवन देश की आजादी की लड़ाई लड़ने और आधुनिक भारत की नींव रखने के लिए लगा देने वाले पंडित नेहरू के योगदान को कमतर दिखाने के कुप्रयास का खामियाजा बीजेपी सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज के तीन प्रमुख कमांडरों सहगल, ढिल्लन और शाहनवाज पर अंग्रेजों ने मुकदमा चलाया तो नेहरू ने पूरे देश में इनके समर्थन के लिए कैंपेन चलाया और आईएनए डिफेंस कमिटी बनाई।

Source link

RELATED ARTICLES

दोनों हाथों से विकलांग तानसेन ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

नई दिल्ली। चेन्नई के 30 वर्षीय तानसेन दोनों हाथों से विकलांग है. तानसेन ने 10 साल की उम्र में एक विद्युत दुर्घटना में अपने...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अब बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया है आकाश आनंद अब मायावाती...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान  देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी  नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दोनों हाथों से विकलांग तानसेन ने हासिल किया ड्राइविंग लाइसेंस

नई दिल्ली। चेन्नई के 30 वर्षीय तानसेन दोनों हाथों से विकलांग है. तानसेन ने 10 साल की उम्र में एक विद्युत दुर्घटना में अपने...

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अब बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया है आकाश आनंद अब मायावाती...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे  हैदराबाद।  आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ की लड़ाई...

प्रदेश को मिले 246 नये एमबीबीएस चिकित्सक

चुनाव आयोग की अनुमति के बाद सीएमओ को भेजी सूची स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, यात्रा मार्गों के स्वास्थ्य...

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग, श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज 'द फैमिली मैन' सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के...

जंगल की आग – वन विभाग के 17 लापरवाह अधिकारियों व कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

पिरूल लाओ-पैसे पाओ' मिशन को तेज करने पर बल सीएम ने वनाग्नि नियंत्रण की समीक्षा की देहरादून। जंगल की आग पर काबू करने में वन विभाग...

किसानों की आवाज को कुचलने में लगी है भाजपा सरकार – अखिलेश यादव 

आटा के साथ डाटा भी देंगे फ्री - अखिलेश यादव  कानपुर। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर में जनसभा करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के दिए गए निर्देश

जंगल की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती- सीएम धामी  राज्य में वनाग्नि की चुनौती को देखते हुए सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित देहरादून। मुख्यमंत्री...

पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पेट में जलन महसूस होने लगती है, जिसके कारण उलटी भी आ सकती हैं। अपच और एलर्जी इस...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को हुई प्रस्थान 

फाटा ( रूद्रप्रयाग)। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बुद्धवार 8 मई को प्रात: 8.45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर...

Recent Comments