Home ब्लॉग मानव अधिकार का बखेड़ा

मानव अधिकार का बखेड़ा

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की मानव अधिकार संबंधी टिप्पणी पर दोनों भारतीय मंत्रियों ने कुछ नहीं कहा। बाद में एस जयशंकर ने एक भारतीय अखबार से यह जरूर कहा कि अमेरिका की भारत में मानव अधिकारों की स्थिति पर नजर है, तो हमारी भी अमेरिका में मानव अधिकारों की मौजूदा हालत पर निगाह है।

लंबे समय अमेरिका के विदेश मंत्री के मुंह से भारत में मानव अधिकारों के कथित उल्लंघन की चर्चा सुनने को मिली। मौका दोनों देशों के बीच 2+2 बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस का था। प्रेस कांफ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की मानव अधिकार संबंधी टिप्पणी पर उन दोनों ने कुछ नहीं कहा। बाद में एस जयशंकर ने एक भारतीय अखबार से बातचीत में यह जरूर कहा कि अगर अमेरिका की भारत में मानव अधिकारों की स्थिति पर नजर है, तो हमारी भी अमेरिका में मानव अधिकारों की मौजूदा हालत पर निगाह है। लेकिन इस बयान को भारतवासी श्रोतावर्ग को ध्यान में रख कर दिया गया ही समझा जाएगा। ब्लिंकेन के बयान के एक दिन बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में मानव अधिकारों की स्थिति पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जारी की। उसमें भारत में मानव अधिकारों की भयावह स्थिति का जिक्र हुआ। उस पर भी भारत सरकार की प्रतिक्रिया अधिकतर देश के अंदर अपने समर्थकों को तुष्ट करने के लिए ही है। जबकि इसी मुद्दे पर चीन ने एक वैश्विक बहस खड़ी कर दी है।

जिस रोज अमेरिका ने मानव अधिकारों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की, उसके अगले दिन चीन ने अमेरिका में मानव अधिकारों की हालत पर एक विशेष रिपोर्ट जारी की। उसके पहले यूरोपीय संघ के साथ शिखर वार्ता में जब ये मुद्दा ईयू की तरफ से उठाया गया, तब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस प्रश्न पर उपनिवेशवादी अत्याचारों का जिक्र करते हुए खुद यूरोप को कठघरे में कड़ा करने की चाल चल दी। ब्रिटिश पत्रिका द इकॉनमिस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि उस शिखर बैठक के बाद यूरोपीय राजधानियों में ये चर्चा शुरू हो गई है कि मानव अधिकारों के मसले पर चीन को घेरने की रणनीति पर पुनर्विचार की जरूरत है। सार यह है कि मानव अधिकार को विदेश नीति के मकसद हासिल करने का हथियार बनाने का पश्चिम का तरीका अब कारगर साबित नहीं हो रहा है। यह बदलती हुई दुनिया का एक और संकेत है। लेकिन इस बदलती दुनिया में लगभग सभी देशों के सामने नए प्रकार की चुनौतियां पेश आ रही हैँ। भारत के सामने असल सवाल है कि क्या हमारा नेतृत्व इन चुनौतियों के बरक्स अपना रास्ता तलाशने में सक्षम है?

RELATED ARTICLES

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत

 -डॉ. सुभाष गंगवाल देश में लोकसभा 2024 के लिए 543 सीटों में से प्रथम चरण में लगभग 102 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

नए महीने के साथ होने वाले है वित्तीय जगत में कई बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर 

सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव  म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े बदले जायेंगे कई नियम  नई दिल्ली। कल से मई महीना शुरू...

पतंजलि की दृष्टि आई ड्रॉप समेत 14 दवाइयों पर लगा बैन

देहरादून। भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद...

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर जारी, राउडी अंदाज में दिखे विश्वक सेन

प्रभावशाली राउडी फेलो और एक आकर्षक रोमांटिक-कॉम, चल मोहन रंगा के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत के बाद, प्रतिभाशाली निर्देशक कृष्णा चैतन्य ने अब...

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 – इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने मारी बाजी, हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14...

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि निकाय व पंचायत चुनाव के दौरान वे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी...

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए गाइडलाइन की जारी

बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस की जारी  देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य...

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सेतु आयोग स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा-जोशी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त...

Recent Comments