Home उत्तराखंड अमित श्रीवास्तव के कहानी संग्रह "कोतवाल का हुक्का" में पढ़िए पुलिसकर्मियों की...

अमित श्रीवास्तव के कहानी संग्रह “कोतवाल का हुक्का” में पढ़िए पुलिसकर्मियों की कहानियाँ, लेखन में ठोस यथार्थ और गतिशील समय की गूंज

देहरादून। काव्यांश प्रकाशन की ओर से प्रकाशित अमित श्रीवास्तव के कहानी संग्रह कोतवाल का हुक्का पर अनौपचारिक चर्चा व लेखक से संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रेसकोर्स स्थित सम्मेलन सभागार में किया गया।

साहित्यिक विचार गोष्ठी में युवा साहित्यकार श्रीकांत दूबे और कार्यक्रम के मॉडरेटर नितिन उपाध्याय ने अमित श्रीवास्तव के साथ उनकी कहानियों के शिल्प पर विमर्श किया। कहानियों की विषय वस्तु पर अमित ने कहा वो जैसा देखते हैं वैसा लिखते हैं। अब कहानी लेखन एक स्टेरीओटाइप से बाहर आ रहा है और देश विदेश में इसमें प्रयोग किए जा रहे हैं। इस मौके पर लेखक एवं वरिष्ठ अधिकारी ललित मोहन रयाल (शहरी विकास निदेशक, उत्तराखंड) एवं सूचना महानिदेशक रणवीर चौहान ने पुस्तक पर अपने विचार साझा किए।

बताते चलें कि संग्रह में संवेदनशील मसलों पर कहानियाँ है। गलतफहमी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के चलते भलमनसाहत में कदम उठाए सजायाफ्ता पुलिसकर्मियों की कहानियाँ भी हैं। जहाँ अधिकांश लघु कथाएं परिभाषिक सी प्रतीत होती है, वहीं लंबी कहानियां पुलिस की छवि और हैसियत को रेशा-रेशा खोल कर रख देती है। कथाकार अमित श्रीवास्तव के लेखन में एक खास बात देखने में आती है की कहानी को वे कविता की दृष्टि से देखते हैं। वे पिटे हुए वर्तमान को मुग्ध इतिहास की नजर से देखने के पक्षधर कभी नहीं लगे। उनके पास भौगोलिक वृतांत अपने स्वरूप में पूर्णता को प्राप्त होते नजर आते हैं। चित्रण इतना सजीव कि उपमाएं और उपमान दृश्यचित्र की तरह उभर आते हैं। उनके लेखन में ठोस यथार्थ और गतिशील समय की गूंज है। भाषा इतनी सरल कि कोई भी बहता चला जाए।

संवाद परिचर्चा में कथाकर सुभाष पंत, नवीन नैथानी, डीएन भट्टकोटी, गंभीर पालनी, डॉ सविता मोहन, गीता गैरोला, राजेश सकलानी, अरविंद शेखर, विनोद मुसान, दिनेश जोशी, भुवन चंद कुनियाल, शंखधर दुबे, देवेश जोशी, जितेंद्र भारती, राजेश पाल, राकेश जुगरान, रुचिता तिवारी, प्रिय आशुतोष, श्रीकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने की भाजपा को जिताने की अपील

उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का करेगी सफाया-धामी देहरादून/बदायूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने की भाजपा को जिताने की अपील

उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का करेगी सफाया-धामी देहरादून/बदायूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा...

तबाही ला सकती हैं ग्लेशियर झीलें

विनोद कुमार पिछले साल सिक्किम में लहोनक ग्लेशियर झील फटने की घटना पुरानी नहीं है जिसमें 180 लोगों के मरने व पांच हजार करोड़ के...

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

Recent Comments