Home उत्तराखंड लगातार घटते ग्‍लेशियर चिन्‍ता का विषय हैं, शोध में हुआ खुलासा

लगातार घटते ग्‍लेशियर चिन्‍ता का विषय हैं, शोध में हुआ खुलासा

देहरादून। वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पहली बार भू-राजनीतिक सीमाओं की परवाह किए बगैर चीन के कब्जे वाले तिब्बती क्षेत्र में मौजूद ईस्टर्न हिमालय के नदी बेसिन क्षेत्र का डेटा हासिल कर उसका अध्ययन किया है। ये शोध ब्रह्मपुत्र नदी के सबसे बड़े उद्गम सुबनसिरी नदी बेसिन व उसके ग्लेशियरों की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। भारत के लिए ये सामरिक महत्व का शोध है।

वाडिया के वैज्ञानिकों ने लैंडसेट सेटेलाइट औक डिजीटल ग्लोब उपग्रह के डेटा की मदद से पता लगाया है कि सुबनसिरी बेसिन कुल 390 ग्लेशियरों में 11.95 घन मीटर बर्फ का भंडार है। यहां ग्लेशियर 2 से 51 मीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से पिघल रहे हैं। 52 ग्लेशियर झीलें 144 किलोमीटर से अधिक संचयी क्षेत्र कवर करती हैं। ये ब्रह्मपुत्र के प्रवाह में 7.92 प्रतिशत योगदान देती हैं। भारत के लिए यह अध्ययन असम के गेरुकामुख के डाउनस्ट्रीम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रही दो हजार मेगावाट की जल विद्युत परियोजना निर्माण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

शोध वाडिया की वैज्ञानिक स्वप्नामिता चौधरी वेदेश्वरन, प्रो. शरत फुकन, डा.मनीष मेहता और गुवाहाटी विवि की टीम ने किया। वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक स्वप्नामिता चौधरी वेदेश्वरन ने बताया कि हमें ये पता लगाना था कि ब्रह्मपुत्र के ऊपरी इलाकों में क्या हलचल और खतरे मौजूद हैं, जिसका भारतीय क्षेत्र में बन रहे बांधों पर असर पड़ सकता है। ऊपरी क्षेत्र में ग्लेशियर झील फटने से बाढ़ आती है, तो उससे क्या असर पड़ेगा? ये शोध केदारनाथ आपदा, ऋषिगंगा फ्लैश जैसी आपदा के खतरे कम करने और प्रबंधन में मदद देगा।

पूर्वी हिमालय में चीन की सक्रियता खतरनाक
इस शोध का दायरा भारत-चीन की मैक मोहन रेखा के आरपार है। ब्रह्मपुत्र के सभी ग्लेशियर व उद्गम क्षेत्र चीन के आधिपत्य वाले तिब्बत में हैं, जबकि उससे प्रभावित सारा सिंचित क्षेत्र भारत में है। भारत के पास इससे पहले ब्रह्मपुत्र के ऊपरी बेसिन को लेकर कोई डेटा नहीं था। मसलन वहां कितने ग्लेशियर, कितनी झीलें, कितना बर्फ और पानी है? ब्रह्मपुत्र पर भारत 2000 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बना रहा है। चीन भी अपने हिस्से के क्षेत्र में आठ से अधिक बड़े पावर प्लांट बना रहा है।

51 मीटर की रफ्तार से घट रहे ग्लेशियर
सुबनसिरी बेसिन अरुणाचल प्रदेश व तिब्बत में फैला है। यहां ग्लेशियर 30 प्रतिशत तेजी से पीछे हट रहे हैं। सुबनसिरी बेसिन का सबसे बड़ा ग्लेशियर डेसाफू 15.3 किमी लम्बा है, जो कुल हिमनदीकृत क्षेत्र का 41.76 % है। डेसाफू में 2.70 वर्ग किमी बर्फ का भंडार है। चीन के आधिपत्य वाले ऊपरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे परियोजना के कार्यों से जलवायु परिवर्तन हुआ है, वहां 55 प्रतिशत ग्लेशियर 10 मीटर प्रति वर्ष की रफ्तार से घट रहे हैं। जबकि डेसाफू की कुल रफ्तार 21 मीटर प्रतिवर्ष है। अन्य इलाकों में यह दर 2 से 51 मीटर प्रतिवर्ष है। हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर पिघलने की यह दर सर्वाधिक है।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म, 28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

Recent Comments