• About Us
  • Archives
  • Contact Us
  • Privacy Policy
No Result
View All Result
Uttarbharatlive
  •  
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • विचार
  • धर्म
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • युवा
  • स्वास्थ
  • टेकवर्ल्ड
  • ईपेपर
  •  
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • विचार
  • धर्म
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • युवा
  • स्वास्थ
  • टेकवर्ल्ड
  • ईपेपर
Uttarbharatlive
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home उत्तराखंड अल्मोड़ा

उत्तराखंड : पेंटर पिता की संघर्षशील बेटी ने पहले ही प्रयास में किया UGC क्वालीफाई, जानिए उनकी संघर्षगाथा

ritendra kumar by ritendra kumar
December 9, 2020
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड
0 0
0
39
VIEWS
Share On WhatsappShare On facebookshare On Telegram

इन्हें भीपढ़े

गायक जुबिन ने चमोली आपदा पीड़ितों के लिए दिए 13.91 लाख

March 3, 2021
59

हरिद्वार : पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, दहशत में स्थानीय लोग

March 1, 2021
3

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया विजयी मंत्र, कही ये बात

March 1, 2021
3

उत्तराखंड : एटीएम बदलकर कर लोगों को चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

February 28, 2021
6

अल्मोड़ा l अल्मोड़ा के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली शोभा ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया। शोभा की इस सफलता के पीछे उनके साथ-साथ उनके गरीब माता-पिता का भी सालों का संघर्ष छिपा है। शोभा के पिता पेंटर हैं। मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। शोभा भी पिता के संघर्ष को समझती थीं, इसलिए आर्थिक परेशानियां होने के बावजूद वो लगन से पढ़ाई में जुटी रहीं।

सरकारी स्कूल से पढ़ने वाली शोभा की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने लैंप के सहारे पढ़कर परीक्षा दी। आज यही होनहार बिटिया यूजीसी नेट परीक्षा पास कर हजारों संघर्षशील युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। शोभा आर्य का परिवार अल्मोड़ा जिले में रहता है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। शोभा आर्य का परिवार राजपुरा क्षेत्र में रहता है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली शोभा के पिता ललित प्रसाद आर्य पेशे से एक पेंटर हैं। मां गीता देवी गृहणी हैं। बचपन से ही शोभा को अभावों का सामना करना पड़ा।

Donate to uttarbharatlive uttarbharatlive उत्तर भारत का विश्वसनीय समाचार संस्थान है।

पिता मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार को पालते रहे, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने बिटिया की पढ़ाई में रुकावट नहीं आने दी। बेटी शोभा भी पिता के संघर्ष को मान देने के लिए जी-जान से मेहनत करती रही, और आज उनकी मेहनत का रिजल्ट सबके सामने है। बेटी की इस उपलब्धि से पिता ललित खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं। वो कहते हैं कि आर्थिक परेशानी होने के बाद भी उन्होंने अपने चारों बच्चों को हमेशा स्कूल भेजा। इस बात का पूरा ख्याल रखा की बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी ना रहे। बच्चे भी उनके संघर्ष का मान रखते हुए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बात करें शोभा की तो वो हमेशा से ही टॉपर रही हैं। शोभा इससे पहले भी एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से एमए और बीए में कॉलेज टॉप कर चुकी हैं। इंटर की परीक्षा में भी उन्होंने स्कूल में टॉप किया था। इस वक्त शोभा कुमाऊं यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं।

खबरों की अपडेट पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े Facebook | Instagram | Youtube
Tags: अल्मोड़ामेहनत-मजदूरीयूजीसी नेट परीक्षासरकारी स्कूल
ADVERTISEMENT

हमारे बारे में

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शक मंडल के सहयोग से उत्तर भारत लाइव की खबरें एसएमएस के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराई जाती थी। जिसमें राज्यों के साथ ही तात्कालिक समाचारों का समावेश ज्यादा किया जाता था।

हमसे जुड़ें

  • About Us
  • Team
  • Donate Us
  • Archives
  • Contact Us
  •  
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • विचार
  • धर्म
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • युवा
  • स्वास्थ
  • टेकवर्ल्ड
  • ईपेपर

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist